उत्तर प्रदेश क्राइम देश

Muzaffarnagar: भरे मंडप में दुल्हन को हर्ष फायर करना पड़ा महंगा, अब पुलिस कर रही तलाश

मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar)। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर जनपद (Muzaffarnagar district) में शादी समारोह (Wedding ceremony) में शान के लिए दुल्हन को हर्ष फायरिंग (Harsh firing.) करना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर गोली चलाने का वीडियो वायरल (Video viral) होने के बाद से दुल्हन की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। वायरल वीडियो में दुल्हन लगातार गोलियां चलाती नजर आ रही है। दुल्हन ने एक नहीं दनादन तीन गोलियां हवा में चलाई हैं। हालांकि पुलिस ने वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात दुल्हन और दूल्हे के विरुद्ध धारा 290 और 336 में मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक दुल्हन की तलाश नहीं कर पाई है।


पिछले दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें शादी समारोह के दौरान दुल्हन अपने दूल्हे के साथ पिस्टल से हर्ष फायरिंग करती नजर आ रही है। एक गोली चलाने के बाद पिस्टल जब रुक जाती है तो समारोह में मौजूद एक युवक दुल्हन को पिस्टल पकड़ना और गोलियां चलाने के बारे में बता रहा है। जानकारी होने के बाद दुल्हन लगातार तीन गोलियां हवा में चला देती है। दुल्हन का हर्ष फायरिंग करने वाला वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने अज्ञात दूल्हा-दुल्हन पर केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज के बाद पुलिस ने पिस्टल वाली दुल्हन की जानकारी की तो वह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बताई गई। पुलिस लगातार दूल्हा-दुल्हन की तलाश कर रही है लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल होनी वाली वीडियों के आधार पर दूल्हा-दुल्हन पर तो केस दर्ज कर लिया है लेकिन जो गोली चलाने को कह रहा है क्या पुलिस उस पर भी कार्रवाई करेगी।

Share:

Next Post

IPL 2024: मुम्बई इंडियंस आज करेगी अपने अभियान का आगाज, क्या इस दाग को हटा पाएंगे हार्दिक पांड्या?

Sun Mar 24 , 2024
नई दिल्ली (New Delhi)। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) (Mumbai Indians (MI) आज अपने आईपीएल 2024 अभियान (IPL 2024 campaign.) का आगाज गुजरात टाइटंस (जीटी) (Gujarat Titans (GT) के खिलाफ मुकाबला खेलकर करेगी। एमआई के नए नवेले कप्तान के आगे पहले सीजन में कई चुनौतियां होगी। इन चुनौतियों में से […]