
वॉशिंगटन। अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वे रूस (Russia) और यूक्रेन के बीच शांति समझौता (Peace Agreement) कराने में सफल हो जाते हैं, तो शायद उनकी स्वर्ग (Heaven) जाने की संभावना बढ़ जाएगी। मंगलवार को अमेरिकी टीवी चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं कोशिश कर रहा हूं कि स्वर्ग जा सकूं। मैंने सुना है कि मेरी हालत अच्छी नहीं है, मैं तो सबसे नीचे हूं। लेकिन अगर मैं यह काम कर पाता हूं तो शायद यह वजह बनेगी कि मुझे भी स्वर्ग का रास्ता मिल जाए।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved