img-fluid

‘मेरी एक ही पार्टी है कांग्रेस’, शशि थरूर बोले- केरल चुनाव में पूरी ताकत से करूंगा प्रचार

January 31, 2026

तिरुवनंतपुरम। अपनी पार्टी से नाराजगी व मतभेद की खबरों के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर साफ-साफ कह दिया कि वे पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी केरल विधानसभा चुनाव में सिर्फ अपनी पार्टी कांग्रेस और यूडीएफ की जीत चाहते हैं और खुद भी इसके लिए प्रचार करेंगे।

तिरुवनंतपुरम में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए थरूर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी एकमात्र इच्छा केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी और UDF गठबंधन की जीत देखना है। उन्होंने यह भी कहा कि वह पार्टी और गठबंधन की जीत के लिए प्रचार करेंगे।


  • थरूर ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी केवल एक ही पार्टी है, और वह है कांग्रेस। यह सवाल बार-बार न पूछा जाए। इससे पहले शुक्रवार को भी उन्होंने साफ किया था कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे और कहीं नहीं जा रहे हैं।

    गुरुवार को शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस बैठक का उद्देश्य उनके उन गिले-शिकवों को दूर करना था, जो पिछले कुछ समय से केरल कांग्रेस के भीतर उन्हें दरकिनार किए जाने की खबरों के बाद उपजे थे। कोच्चि में एक कार्यक्रम के दौरान उनके साथ हुए व्यवहार से थरूर आहत थे, लेकिन आलाकमान से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक है और हम सभी एक साथ हैं।

    केरल विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। पार्टी 10 साल से विपक्ष में है और इस बार सत्ता में वापसी की पूरी कोशिश कर रही है। ऐसे में थरूर जैसे बड़े नेता का चुनाव प्रचार में सक्रिय रहना पार्टी के लिए काफी अहमियत रखता है।

    Share:

  • 'TMC की विदाई का समय आ गया', बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे शाह; कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    Sat Jan 31 , 2026
    उत्तर 24 परगना। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इस कड़ी में अब शनिवार को उत्तर 24 परगना में दिग्गज नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में शाह ने कहा कि अब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved