img-fluid

नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का इलाज के दौरान निधन, गिरने से लगी थी चोट, PM मोदी ने जताया शोक

August 16, 2025

चेन्नई । नगालैंड (Nagaland) के राज्यपाल ला. गणेशन (Governor La. Ganesan) का शुक्रवार शाम चेन्नई (Chennai) के एक निजी अस्पताल में निधन (passed away) हो गया। वह 80 वर्ष के थे। राज भवन के एक अधिकारी के अनुसार, गणेशन पिछले कुछ दिनों से गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती थे। सूत्रों ने बताया कि आठ अगस्त को गणेशन चेन्नई स्थित अपने घर में गिर गए थे और उनके सिर में चोट आई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गहन निगरानी और इलाज के लिए उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कर लिया।

गणेशन को 12 फरवरी, 2023 को नगालैंड का 21वां राज्यपाल नियुक्त किया गया था और उन्होंने उसी वर्ष 20 फरवरी को पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले, वह अगस्त 2021 से फरवरी 2023 तक मणिपुर के राज्यपाल रहे और जुलाई से नवंबर 2022 तक पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त प्रभारी राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “नगालैंड के राज्यपाल श्री ला. गणेशन जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। वे एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किए जाएंगे, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किया। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने के लिए कड़ा परिश्रम किया। वे तमिल संस्कृति के प्रति भी गहरी रुचि रखते थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, “नगालैंड के राज्यपाल श्री ला. गणेशन के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक समर्पित कार्यकर्ता और स्वयंसेवक के रूप में उनकी स्मृति हमेशा बनी रहेगी।” तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी गणेशन के चेन्नई स्थित निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपमुख्यमंत्री यंथुंगो पैटन ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनकी सादगी, विनम्रता और जनकल्याण के प्रति समर्पण की प्रशंसा की।

ला. गणेशन का जन्म तमिलनाडु के थंजावुर जिले में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से की थी और बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। तमिलनाडु में भाजपा के संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वह मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद भी रहे। उनकी कार्यशैली को अनुशासित, ईमानदार और जनता के प्रति समर्पित माना जाता था।

Share:

  • पत्नी को पीटा तो ससुराल वालों ने उसे पेड़ से बांधकर की पीटाई, रात भर वहीं छोड़ दिया

    Sat Aug 16 , 2025
    नई दिल्‍ली । ओडिशा (Odisha)के गजपति जिले(Gajapati district ) में एक व्यक्ति को पेड़ से बांधकर पिटाई(Beaten up after being tied to a tree) करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू विवाद के मामले में कोर्ट की सुनवाई का इंतजार कर रहे शख्स को उसके ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा। घटना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved