मुंबई (Mumbai)। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) के ग्रैंड फिनाले (grand finale) से पहले टॉप-3 कंटेस्टेंट्स के नाम समाने आ गए हैं। यूं तो ग्रैंड फिनाले का एपिसोड 02 अगस्त के दिन टेलीकास्ट होगा, लेकिन इसकी शूटिंग आज (01 अगस्त) ही से शुरू हो गई है। पहले कहा जा रहा था कि आज एविक्ट हो चुके कंटेस्टेंट्स का परफॉर्मेंस शूट किया जाएगा। वहीं रिजल्ट कल घोषित किया जाएगा। हालांकि, अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि मेकर्स ने आज ही दो सदस्यों को बाहर कर दिया है।
कौन बन सकता है विनर?
सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ के तीसरे सीजन की विनर सना मकबूल बनेंगी। वहीं नेजी दूसरे और रणवीर तीसरे नंबर पर रहेंगे। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि नेजी ‘बिग बॉस ओटीटी-3’ के फिक्स्ड विनर हैं। वहीं रणवीर दूसरे और सना तीसरे नंबर पर रहेंगे। अब असल में क्या होता है? ट्रॉफी किसके पास जाती है? दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन कब्जा करता है? ये तो कल (शुक्रवार के दिन) ही पता चलेगा।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved