img-fluid

पूरे भागीरथपुरा में शुरू होगा नल से नर्मदा का पानी सप्लाई

February 09, 2026

लाइन बिछाने का काम हो गया पूरा, निगम ने लिया पानी का नमूना
इंदौर। दूषित जल (Contaminated water) हादसे के कारण चर्चित भागीरथपुरा (Bhagirathpura) में हर घर में नर्मदा का पानी (Narmada water) नल (taps) के माध्यम से पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। नगर निगम द्वारा पूरे क्षेत्र में पानी की नई लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब इसकी टेस्टिंग चालू हो गई है।


  • भागीरथपुरा में जब दूषित जल के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार होने लगे और फिर मृत्यु होने का सिलसिला शुरू हुआ तो नगर निगम द्वारा पूरे भागीरथपुरा की पानी की लाइन को बदलने का काम शुरू किया गया। इस काम को शुरू करने के बाद पिछले दिनों नगर निगम द्वारा भागीरथपुरा के 30त्न क्षेत्र में नल से जल देना शुरू कर दिया गया था। यह क्षेत्र वह क्षेत्र था, जहां पहले से ही नई पाइप लाइन डाली जा चुकी थी। यहां पर नर्मदा का पानी नल से सप्लाई करने में कहीं कोई समस्या नहीं थी। इस छोटे से क्षेत्र में तो निगम द्वारा नल से नर्मदा का पानी देना शुरू कर दिया गया था, लेकिन बाकी क्षेत्र में निगम द्वारा टैंकर के माध्यम से ही पानी दिया जा रहा था। इससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम की ओर से यह दावा किया गया था कि हम जल्दी से जल्दी पाइप लाइन डालने का काम पूरा करवा लेंगे। इसके बाद पूरे भागीरथपुरा में लोगों के घरों पर नल से ही नर्मदा का पानी आना शुरू हो जाएगा। निगम के अपर आयुक्त आशीष कुमार पाठक ने बताया कि भागीरथपुरा में जो आधा किलोमीटर के क्षेत्र में 500 मिलीमीटर डाय वाली नर्मदा की लाइन डालने का कार्य किया जा रहा था वह पूरा हो गया है। इसके साथ ही हर घर में नर्मदा का पानी नल के माध्यम से ही पहुंचने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा पानी की टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार को निगम की टीम द्वारा नई लाइन से लोगों के घर में पहुंचे पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। हमें उम्मीद है कि आज शाम तक जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद फिर पूरे भागीरथपुरा में नल से ही नर्मदा का जल देने का फैसला होगा।

    टैंकर से होती है परेशानी
    वैसे तो अभी नगर निगम द्वारा क्षेत्र के नागरिकों को टैंकर के माध्यम से पानी देने का काम किया जा रहा है। इस व्यवस्था से नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। ऐसे में नागरिकों की ओर से भी बार-बार यह आवाज उठाई जा रही थी कि उनके क्षेत्र में वाटर सप्लाई की व्यवस्थित व्यवस्था को आकार दिया जाए। निगम की ओर से भी जल्द से जल्द इस क्षेत्र में पानी की लाइन डालने के काम को पूरा करने के प्रति अपनी वचनबद्धता जताई जा रही थी। आखिरकार अब इस क्षेत्र में लाइन डालने का काम पूरा हो गया है।

    Share:

  • सेट पर अपमान और मजबूरी की चुप्पी नीना गुप्ता ने याद किया करियर का सबसे कड़वा दौर

    Mon Feb 9 , 2026
    नई दिल्ली : बॉलीवुड की जानी मानी और बेबाक अभिनेत्री नीना गुप्ता (Actress Neena Gupta )ने एक बार फिर अपने करियर के शुरुआती दिनों का ऐसा अनुभव साझा किया है जो फिल्म इंडस्ट्री (film industry)के उस दौर की सच्चाई को सामने लाता है जब कलाकारों को अपनी मजबूरियों के आगे चुप रहना पड़ता था। नीना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved