
उज्जैन। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.के.वाणी के मार्गदर्शन में इस वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ हुआ। जिला एवं सत्र न्यायालय की 45 खंडपीठ में आज 10 हजार से अधिक मामलों की सुनवाई सुबह से शुरू हुई सभी मामलों में समझौता और निराकरण होगा। जिला एवं सत्र न्यायालय में आज नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.के. वाणी तथा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि त्रिवेदी ने किया। जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार जैन ने बताया आज कि नेशनल लोक अदालत में पूरे जिले में 45 फीट खंडपीठ बनाई गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved