img-fluid

मेरठ के नत्थे सिंह ने बनाया था भारत की शान तिरंगा

August 04, 2022


मेरठ । भारत की शान तिरंगा (India’s pride tiranga) यूपी में मेरठ (Meerut in UP) के नत्थे सिंह (Natthe Singh) ने बनाया था (Had Made) । तिरंगे की रूपरेखा भले ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पिंगली वेंकैया ने तैयार की थी, मगर आजाद भारत में राष्ट्रध्वज को अपने हाथों से तैयार करने वाले सबसे पहले व्यक्ति यूपी के नत्थे सिंह ही थे। 1925 में जन्मे मेरठ के सुभाष नगर निवासी नत्थे सिंह ने आजाद भारत का पहला तिरंगा बनाया था। उस समय नत्थे सिंह की उम्र लगभग 22 वर्ष थी। उन्होंने तब से तिरंगा झंडा बनाने के काम को ही अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया। नत्थे के साथ उनका परिवार भी तिरंगा बनाने के काम में जुट गया। साल 2019 में नत्थे सिंह का निधन हो गया।


नत्थे सिंह के निधन के बाद अब उनका बेटा रमेश चंद अपने परिवार सहित तिरंगा बनाने का काम कर रहे हैं। रमेश की पत्नी और दो बेटियां भी तिरंगा बनाने में हाथ बटाती हैं। वह कहती हैं, “हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं, क्योंकि आजाद भारत की शान तिरंगा बनाने का सौभाग्य सबसे पहले हमारे पिताजी (श्वसुर) को मिला और अब हम भी तिरंगा बनाकर देश की सेवा कर रहे हैं।” नत्थे सिंह के बेटे रमेश ने याद करते हुए कहा कि उनके पिता ने बताया था कि जब देश आजाद हुआ और संसद भवन में मीटिंग हुई, उसके बाद क्षेत्रीय गांधी आश्रम, मेरठ को पहली बार तिरंगा बनाने का काम सौंपा गया। यहां पर आजाद भारत के पहले राष्ट्रध्वज को बनाने की जिम्मेदारी नत्थे सिंह को ही दी गई थी।

रमेश ने बताया, “उस समय हमारे घर में बिजली नहीं होती थी। हमारे घर पर्याप्त तेल भी नहीं था लालटेन जलाने के लिए। तब पिताजी (नत्थे सिंह) ने पड़ोसियों के घर से तेल मांगकर लालटेन जलाई, जिसकी रोशनी में झंडे बनाने का काम शुरू किया गया। एक वो दिन है और आज का दिन है, मेरठ में तिरंगा बनाने का कारोबार काफी फला-फूला। आज देशभर में मेरठ के बने तिरंगे की काफी डिमांड रहती है। सरकारी कार्यालय हो या फिर प्राइवेट संस्थान, सभी पर मेरठ का बना तिरंगा ही फहरता है।” पीएम की अपील और मुख्यमंत्री योगी के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में तिरंगा बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। इससे झंडा बनाने वाले लोगों का रोजगार काफी बढ़ गया है।

Share:

  • इंदौर की महिला में मिले मंकीपॉक्स जैसे लक्षण, स्वास्थ्य विभाग ने किया होम आइसोलेट

    Thu Aug 4 , 2022
    इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore of Madhya Pradesh) में रहने वाली एक महिला में मंकी पॉक्स के लक्षण (Symptoms of Monkey Pox) मिले है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग (health Department) ने महिला को होम आइसोलेट कर दिया है। साथ ही इसके स्वास्थ विभाग महिला के सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे (Pune) भेजेगा। महिला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved