img-fluid

नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप

January 12, 2025

कोलंबो। श्रीलंकाई नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को बताया कि उसने द्वीप राष्ट्र के क्षेत्रीय जल में कथित तौर पर मछली पकड़ने के लिए आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। उसने दो मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर भी जब्त किए हैं। गिरफ्तारियां शनिवार रात मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान की गईं। इसके साथ ही इस साल अब तक 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया जा चुका है और तीन ट्रॉलर जब्त किए गए हैं।


नौसेना ने कहा कि 11 जनवरी की देर रात उत्तर मध्य नौसेना कमान ने भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं के एक समूह को श्रीलंकाई जल में अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए देखा। जवाब में उत्तरी नौसेना कमान ने अपने फास्ट अटैक क्राफ्ट को उतारा। इसके अलावा उत्तर मध्य नौसेना कमान ने भी एक टुकड़ी को मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल की जा रहीं भारतीय नौकाओं को पकड़ने के लिए तैनात किया। इस अभियान के तहत 2 भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त कर लिया गया और 8 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया गया।

नौसेना ने कहा कि जब्त की गई नौकाओं को भारतीय मछुआरों के साथ ईरानतिवु द्वीप पर लाया गया और उन्हें आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए किलिनोच्ची के मत्स्य पालन के सहायक निदेशालय को सौंप दिया जाएगा।

Share:

  • G20: एक घंटे पहले तक नई दिल्ली घोषणा-पत्र पर नहीं बन पाई थी सहमति, पीएम के कहने पर शेरपा ने संभाला मोर्चा

    Sun Jan 12 , 2025
    नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन के पहले ही दिन आम सहमति से पारित हुए नई दिल्ली घोषणा-पत्र को लेकर बड़ा दावा किया गया। भारत के शेरपा अमिताभ कांत की किताब में लिखा गया है कि जी- 20 शिखर सम्मेलन शुरू होने से एक घंटे पहले तक नई दिल्ली घोषणा-पत्र पर आम सहमति नहीं बन पाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved