
बालाघाट: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बालाघाट (Balaghat) में पुलिस और नक्सली (Police and Naxalites) के बीच हुए एनकाउंटर (Encounter) में 14 लाख का इनामी नक्सली बस्तर बीजापुर उकास सोहन (Ukas Sohan) को पुलिस ने मार गिराया है. पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हट्टा थाना नातृगत कोठियाटोला सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए एक्सचेंज ऑफ फायर में 14 लाख का इनामी नक्सली को सुरक्षाबलों के जवानों ने ढेर कर दिया है. क्षेत्र में ऑपरेशन जारी है. घटना के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved