जबलपुर।माफिया विरोधी अभियान (anti mafia campaign) के तहत आज गुरुवार को जिला प्रशासन ने सिंधी कैम्प हनुमानताल में कुख्यात शराब माफिया मीना मच्छी (Notorious liquor mafia Meena Machhi) के नजूल की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाये गये मकान को ढहाने की कार्यवाही की गई।
अपर कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया के अनुसार शराब माफिया मीना मच्छी जिस पर 21 से अधिक अपराध लंबित हैं तथा इसके पुत्र सोनू सोनकर पर भी लगभग 15 अपराध लंबित हैं,जिला बदर की कार्यवाही भी इसके ऊपर की जा चुकी है। आज प्रशासन पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में सिंधी कैम्प पर स्थित मीणा मच्छी के मकान को ढहाया गया। संकीर्ण गली होने की वजह से जेसीबी मशीनें वहां नहीं पहुँच सकती इसलिये यहाँ श्रमिकों को घर को ढहाने में लगाया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved