img-fluid

एनसीबी ने फायर ब्रिगेड कर्मचारी सहित दो को ड्रग सहित किया गिरफ्तार

January 20, 2021

मुंबई । नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके सेफायर ब्रिगेड के कर्मचारी सहित दो लोगों को ड्रग सहित गिरफ्तार किया है। इन दोनों से एनसीबी गहन पूछताछ कर रही है।


  • एनसीबी टीम ने बताया कि दक्षिण मुंबई के डोंगरी में ड्रग मामले में गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर एनसीबी ने डोंगरी में जेजे अस्पताल के पास एक घर में छापा मारा था। एनसीबी ने यहां से 65 ग्राम एमडी ड्रग सहित मोहम्मद नाजिम खान और संदीप गणपत चव्हाण को गिरफ्तार कर लिया। इनमें संदीप गणपत चव्हाण फायर ब्रिगेड विभाग में सेफ्टी आफिसर के रुप में कार्यरत है। एनसीबी इन दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। इन दोनों ने परेल में ड्रग रैकेट की जानकारी दी है।

    Share:

  • किसान आंदोलन के समर्थन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व शरद पवार 25 को करेंगे प्रदर्शन

    Wed Jan 20 , 2021
    मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया कि दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शरद पवार व कांग्रेस नेता 25 जनवरी को आजाद मैदान से राजभवन तक लांगमार्च में शामिल होंगे। नवाब मलिक ने बताया कि दिल्ली में किसान आंदोलन के प्रति केंद्रसरकार असंवेदनशील है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved