
डेस्क। ड्रग्स केस में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की कोर्ट में पेशी हो रही है। उनसे साथ गिरफ्तार हुए अन्य लोग भी इस वक्त कोर्ट में मौजूद हैं। एनसीबी ने सभी लोगों के लिए 9 दिन की कस्टडी की मांग की है। बता दें आर्यन खान का केस वकील सतीश मानशिंदे लड़ रहे हैं।
लंबी पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी
बता दें, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। रविवार शाम को 7 बजे मेडिकल टेस्ट के बाद उन्हें हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने आर्यन और उनके साथ गिरफ्तार किए गए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को एक दिन की एनसीबी कस्टडी में भेज दिया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved