
मुंबई। एनसीपी के नेता जितेंद्र आव्हाड की गाड़ी पर स्वराज संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हमला कर दिया। कुछ दिन पहले जितेंद्र आव्हाड ने एक निजी चैनल से बातचीत में शिवाजी महाराज के वंशज छत्रपति संभाजी राजे के खिलाफ विवादित बयान दिया था। इसी बयान के विरोध में आज तीन कार्यकर्ताओं ने आव्हाड की गाड़ी पर हमला कर दिया।
जितेंद्र आव्हाड की गाड़ी पर हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तीन युवक जितेंद्र आव्हाड की गाड़ी पर लाठी-डंडे से हमला कर रहे हैं। पीछे से पुलिस की गाड़ी भी लगी है। पुलिस की कार्रवाई से निडर ये तीनों लोग गाड़ी के शीशे पर डंडे से वार कर रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved