img-fluid

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, चोट की वजह से बचे हुए सीजन में नहीं लेंगे हिस्सा

August 29, 2026

नई दिल्ली। भारत के स्टार जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने चोट की वजह से इस साल के बाकी बचे सभी मैचों से नाम वापस ले लिया है। वे अगले महीने होने वाले डायमंड लीग फाइनल्स और एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। एशियन गेम्स में उनसे गोल्ड मेडल की बड़ी उम्मीद थी, इसलिए उनका बाहर होना भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की जानकारी दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट में नीरज चोपड़ा ने क्या लिखा?
नीरज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एशियन गेम्स से बाहर होने की बात कही है। चोपड़ा ने कन्फर्म किया कि चोट के कारण उन्हें और उनकी टीम को अपना सीजन यहीं खत्म करना पड़ा। उन्होंने लिखा कि दुर्भाग्य से इसके कुछ समय बाद ही ट्रेनिंग के दौरान मेरे टखने में लिगामेंट फट गया। अपने डॉक्टर और टीम से बातचीत के बाद, हमने तय किया है कि मैं इस सीजन के बाकी इवेंट्स में हिस्सा नहीं लूंगा।


  • डायमंड लीग फाइनल्स में जगह बना चुके थे नीरज
    नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को ही बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर डायमंड लीग फाइनल्स में अपनी जगह बनाई थी और उनके नाम के आगे क्वालिफाई होने का ‘Q’ मार्क भी लग गया था। ज्यूरिख में हुए मैच में न खेलने के बावजूद वे फाइनल्स की रेस में आगे रहे। लेकिन फाइनल में जगह बनाने के अगले ही दिन उन्होंने बाकी बचे सभी टूर्नामेंट्स से हटने का फैसला किया। उनका ये फैसला फैंस के लिए चौंकाने वाला रहा।

    डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने हासिल किए थे 12 पॉइंट्स
    इस साल नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के दोहा और लुसाने मुकाबलों में खेलकर कुल 12 पॉइंट्स कमाए थे। स्विट्जरलैंड के लुसाने में हुए मैच में उन्होंने इस सीजन का अपना सबसे बेहतरीन 88.05 मीटर का थ्रो फेंका, फिर भी वे महज 9 सेंटीमीटर के अंतर से पहले नंबर पर आने से चूक गए और दूसरे स्थान पर रहे। इससे पहले 2026 में उन्होंने दोहा डायमंड लीग (चौथा स्थान) और कॉमनवेल्थ गेम्स (दूसरा स्थान) में भाग लिया था। दोनों टूर्नामेंट में वे 86 मीटर की दूरी भी तय नहीं कर पाए थे।

    Share:

  • सज्जन कुमार के घर जाना पड़ा भारी! नितिन नवीन ने 3 सांसदों को फटकारा

    Sat Aug 29 , 2026
    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Navin) ने दिल्ली के तीन BJP सांसदों को फटकार लगाई है. इन सांसदों के कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार के निधन के बाद उनके घर जाने और परिवार से मुलाकात करने पर पार्टी अध्यक्ष ने नाराजगी जताई है. जिन सांसदों को फटकार लगाई गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved