img-fluid

Neetu Singh ने बतौर बाल कलाकार की थी करियर की शुरुआत

July 08, 2022

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू सिंह (Veteran actress Neetu Singh) बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो जीवन में हर परिस्थिति का सामना ख़ुशी -ख़ुशी करती हैं और हमेशा मुस्कुराती है। नीतू कपूर (Neetu Singh) की छवि एक अभिनेत्री के साथ -साथ एक मजबूत और खुशमिजाज महिला की भी है। 8 जुलाई, 1958 को जन्मी नीतू सिंह का असली नाम हरनीत कौर सिंह है जिन्हें लोग आज नीतू कपूर के नाम से जानते हैं।

नीतू कपूर (Neetu Singh)  ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र से की थी और बतौर बाल कलाकार वह कई फिल्मों में नजर आई। इन फिल्मों के नाम सूरज, दस लाख, वारिस, पवित्र पापी और घर घर की कहानी हैं। 15 साल की उम्र में नीतू सिंह ने ‘रिक्शावाला’ फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। हालांकि, फिल्म ‘यादों की बारात’ से उन्हें असली पहचान मिली। नीतू कपूर ने बॉलीवुड में कई हिट फ़िल्में दी । इस फिल्म में नीतू डांसर की भूमिका में थीं। इस फिल्म का ‘लेकर हम दीवाना दिल’ गाना सुपरडुपर हिट हुआ और नीतू के लिए लीड किरदारों के लिए लाइन लग गई। इसके बाद नीतू ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। नीतू कपूर की कुछ प्रमुख फिल्मों में खेल खेल में, दीवार, कभी-कभी, अमर अकबर एंथनी, परवरिश, जानी दुश्मन, लव आज कल, दो दूनी चार, बेशर्म, जुग जुग जियो आदि शामिल हैं।



नीतू कपूर (Neetu Singh)  की निजी जिंदगी की बात करें तो जब उनका करियर बुलंदियों पर था तभी उन्होंने 22 जनवरी, 1980 को अभिनेता ऋषि कपूर का हाथ थामा और शादी करके हमेशा के लिए उनकी हो गईं। शादी के बाद नीतू ने अपना सरनेम चेंज कर लिया और नीतू सिंह से नीतू कपूर बन गई। नीतू और ऋषि के दो बच्चे बेटी रिद्धिमा कपूर और बेटा रणबीर कपूर है। ऋषि कपूर तो अब नहीं रहे लेकिन जिंदगी के आखिरी पल तक नीतू कपूर ने उनका साथ निभाया। उनके बेटे रणबीर कपूर अपने माता-पिता की तरह ही बॉलीवुड के जाने -माने अभिनेता हैं।इसी साल अप्रैल में नीतू कपूर ने अपने बेटे की शादी अभिनेत्री आलिया भट्ट से की और अब आलिया भट्ट भी जल्द ही माँ बनने वाली हैं।

नीतू कपूर (Neetu Singh)  के वर्कफ़्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म जुग जुग जियो पिछले महीने ही रिलीज हुई थी। नीतू सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं और इन दिनों कलर्स टीवी के डांस शो डांस दीवाने जूनियर में बतौर जज नजर आ रही हैं।

 

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Fri Jul 8 , 2022
    08 जुलाई 2022 1. पानी से निकाला दरख्त एक, पात नहीं पर डाल अनेक। उस दरख्ते की ठंडी छाया, नीचे कोई बैठ न पाया। उत्तर. ………फवारा 2. दिखने में मैं सींकिया पहलवान, लेकिन गुणों में हूं बलवान। शीतल, मधुर और तरल रसीला, गांठ दार परिधान। उत्तर. ……..गन्ना 3. कॉलगेट सी, मौत हूं मैं, नशेबाज की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved