img-fluid

Neha Sharma के पिता हैं बिहार के कद्दावर नेता, जानिए कितनी हैं एक्ट्रेस की संपत्ति

November 22, 2021

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा 21 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर चुकी हैं। नेहा का जन्म 1987 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। कुकिंग, रिडिंग और डांस की शौकिन नेहा ट्रेंड कथक डांसर हैं। इतना ही नहीं ही नहीं नेहा ने लंदन के पाइनएप्ल डांस स्टूडियोज़ से विभिन्न डांस फोर्मस में ट्रेनिंग भी ली हुई है।

नेहा शर्मा ने साल 2007 में तेलुगू फिल्म ‘चिरूथा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2010 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘क्रुक’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। साल 2012 में नेहा ने फिल्म ‘क्या सुपर कूल हैं हम’ में काम किया। इस कॉमेडी फिल्म में नेहा को काफी पसंद किया गया था।


नेहा शर्मा ने हिन्दी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं की लगभग 15 फिल्मों में काम किया है। हालांकि उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही हैं। नेहा राजनीतिक परिवार से आती हैं। नेहा के पिता अजीत शर्मा बिहार की राजनीति में कद्दावर नेता के तौर पर जाने जाते हैं। नेहा शर्मा चुनावी रैलियों में अपने पिता का प्रचार करती हुई भी नजर आ चुकी हैं।

नेहा शर्मा का नेट वर्थ लगभग 3 मिलियन यूएस डॉलर यानि लगभग 22 करोड़ रुपए है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया फिल्मों एक्टिंग ही है। इसके अलावा वो सोशल मीडिया से भी बहुत पैसे कमाती हैं। विज्ञापनों से भी वो अच्छी खासी कमाई करती हैं।

Share:

  • रूस में लगातार दूसरे दिन कोरोना से 1200 से ज्यादा की मौत

    Mon Nov 22 , 2021
    मास्को। रूस में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 1254 लोगों की मौत हो गई जो एक दिन में मौत की सबसे अधिक संख्या है। देश में शुक्रवार को भी मरने वालों का आंकड़ा इसके बराबर था। कोरोना वायरस कार्य बल ने इसकी जानकारी दी। सरकारी कार्य बल की रिपोर्ट के अनुसार देश में एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved