वाराणसी। लोकगायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) की मुश्कलें बढ़ गई है। उन पर अपने वीडियो में प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक शब्द (Derogatory term) इस्तेमाल करने के आरोप में लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
श्रीहनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार देर रात केस दर्ज किया।श्री हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने तहरीर में कहा है कि नेहा राठौर ने वीडियो में प्रधानमंत्री को अपमानजनक शब्द कहे हैं। विपक्षी दलों की मदद से उक्त वीडियो पाकिस्तान में वायरल कर रही हैं। यह वाराणसी की जनता का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है। उसे पाकिस्तान में वायरल करना देशद्रोह है। वीडियो में अपमानजनक शब्दों से सबकी भावनाएं आहत हैं। उस वीडियो के जरिये ही पाकिस्तान में मीम बनाकर मजाक बनाया जा रहा है।
बता दें कि सुधीर सिंह दर्जनों लोगों के साथ मंगलवार दिन में लंका थाने पहुंचे थे। केस दर्ज नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। श्रीहनुमान सेना के पदाधिकारियों ने मंगलवार को लंका थाने पर बिहार की लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि नेहा राठौर ने वीडियो में प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
श्री हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने तहरीर में कहा है कि नेहा राठौर ने वीडियो में प्रधानमंत्री को अपमानजनक शब्द कहे हैं। विपक्षी दलों की मदद से उक्त वीडियो पाकिस्तान में वायरल कर रही हैं। यह वाराणसी की जनता का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है। उसे पाकिस्तान में वायरल करना देशद्रोह है।
श्री हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा को तहरीर दी थी। इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद थे। सुधीर सिंह ने अपनी तहरीर में नेहा सिंह राठौर पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने वीडियो में प्रधानमंत्री को कायर और जनरल डायर जैसे शब्दों से संबोधित किया है। श्री हनुमान सेना के कार्यकर्ताओं ने नेहा राठौर के खिलाफ नारेबाजी भी की। सुधीर सिंह ने दावा किया कि नेहा सिंह राठौर के खिलाफ अलग-अलग 318 तहरीर पड़ी है। भेलूपुर में 17, रामनगर में 11, चौक में 38, कोतवाली में 18, सिगरा में 37, मंडुवाडीह में 23, चितईपुर में 3, जैतपुरा में 13, आदमपुर में 28, कैंट में 24, शिवपुर में 14, लोहता में 7, रोहनिया में 18 और दशाश्वमेध थाने में तीन तहरीर पड़ी है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved