img-fluid

पानी को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा, सात घायल

May 08, 2025

इंदौर। कल रात मीना पैलेस कॉलोनी में रात में पानी फेंकने की बात को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में विवाद हो गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। जिसके हाथ में जो आ रहा था वह उठाकर दूसरे को मार रहा था। एक व्यक्ति ने तो साइकिल उठाकर कुछ महिला और पुरुषों को दे मारी। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और फिर दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई। एक पक्ष के जफर शेख की रिपोर्ट पर सईद, इमरान, शाहरुख और इरफान के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि दूसरे पक्ष के ताहिरा बी की रिपोर्ट पर सिराजुद्दीन, जफर, नूरा और रूबीना के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब यहां हुई घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Share:

  • इंदौर में हर माह 40 लोग पकड़े जा रहे है हथियारों के साथ, चार माह में 150 धराए

    Thu May 8 , 2025
    इंदौर। शहर में बदमाश हथियार लेकर घूमते हैं और वारदात को अंजाम देते हैं। इसके चलते पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चलाकर गुंडों को पकड़ती है, ताकि अपराधों पर नियंत्रण किया जा सके। इस साल प्रथम चार माह में पुलिस ने हथियार लेकर घूमते 150 से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस हिसाब से हर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved