
इंदौर। कल रात मीना पैलेस कॉलोनी में रात में पानी फेंकने की बात को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में विवाद हो गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। जिसके हाथ में जो आ रहा था वह उठाकर दूसरे को मार रहा था। एक व्यक्ति ने तो साइकिल उठाकर कुछ महिला और पुरुषों को दे मारी। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और फिर दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई। एक पक्ष के जफर शेख की रिपोर्ट पर सईद, इमरान, शाहरुख और इरफान के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि दूसरे पक्ष के ताहिरा बी की रिपोर्ट पर सिराजुद्दीन, जफर, नूरा और रूबीना के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब यहां हुई घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved