img-fluid

लोको तलैया में मिला नवजात शिशु

November 14, 2022

जबलपुर। सिविल लाईन थानाक्षेत्र स्थित लोको तलैया क्षेत्र में बहने वाले नाले में सोमवार को एक नवजात शिशु की लाश बरामद की गई। पुलिस के अनुसार लाश एक दिन के बच्चे की है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की है। सुबह स्थानीयजनों ने जैसे ही नाले में नवजात शिशु को देखा तो तत्काल ही इसकी सूचना सिविल लाईन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को बाहर निकालकर देखा तो बच्चे की सांसे नहीं चल रही थी।



अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्चा एक दिन पूर्व ही जन्मा था, अनैतिकता के तहत जन्मे बच्चे को उसकी मां द्वारा लोकलाज के चलते नाले में फेंक दिया होगा। वही पुलिस ने आसपास मौजूद सीसीटीवी के कैमरों के पतासाजी शुरू कर दी, लेकिन मौके पर आसपास कोई कैमरा न लगे होने के चलते पुलिस को जांच में परेशानी का सामना करना पड रहा है। पुलिस के अनुसार सिविल लाईन अंधेरा पुल स्थित लोको तलैया के नाले में एक दिन के बच्चे का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पाया कि नाले के पास नवजात का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। आसपास के लोगों से पुलिस ने पूछताछ की तो कोई खास जानकारी हाथ नहीं लगी। क्षेत्र में सीसीटीवी भी नहीं है जिसके चलते आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है।

Share:

  • रिसोर्ट में हुआ था एक बड़ी राजनीतिक हस्ती का Honey Trap

    Mon Nov 14 , 2022
    अग्निबाण के स्टिंग आपरेशन में पूर्व कर्मचारी ने खोले मेखला रिसोर्ट के काले कारनामों के राज जघन्य हत्या के बाद कब चलेगा रिसोर्ट पर प्रशासन का बुलडोजर!!! बताया कैसे मेखला रिसोर्ट में जिस्मफरोशी से लेकर चरस, गांजे और शराब की होती थी पार्टीयां, कौन है रिसोर्ट का असल मालिक? सृजन शुक्ला जबलपुर। मेखला रिसोर्ट में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved