img-fluid

नए ईरानी राष्ट्रपति ने सीजफायर की गुजारिश की…ट्रंप ने किया नया दावा

April 01, 2026

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने कहा है कि ईरान के ‘नए राष्ट्रपति’ ने उनसे संपर्क किया है और सीजफायर की घोषणा (Ceasefire Announcement) करने के लिए कहा है. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीजफायर के लिए अपनी शर्त रखी है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति जो अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में कहीं कम कट्टर और कहीं अधिक बुद्धिमान हैं, ने अभी-अभी संयुक्त राज्य अमेरिका से ‘युद्धविराम’ का अनुरोध किया है!”

ट्रंप ने सीजफायर की अपनी शर्त बताते हुए कहा कि हम इस पर तभी विचार करेंगे, जब होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुला, स्वतंत्र और सुरक्षित हो जाएगा. तब तक हम ईरान को पूरी तरह से तबाह करते रहेंगे. या जैसा कि कहा जाता है, उसे वापस ‘पाषाण युग’ (Stone Ages) में धकेल देंगे!” ट्रंप ने आज सुबह (1 अप्रैल) को ही कहा था कि वे 2-3 हफ्तों में ईरान जंग को खत्म कर देंगे.


  • इसके बाद उनका ये ताजा बयान आया है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि वे ईरान की नई रिजीम का राष्ट्रपति किसे कह रहे हैं. ट्रंप का बयान आते ही ईरान का भी बयान आ गया है. अलजजीरा ने ईरानी अधिकारियों से कहा है कि ट्रंप के दावे से इतर हमने किसी भी तरह की सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान ने ट्रंप के दावे को साफ साफ खारिज किया है.

    Share:

  • टोल दरों में वृद्धि कर जनता पर और आर्थिक बोझ लाद दिया भाजपा सरकार ने - कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

    Wed Apr 1 , 2026
    चंडीगढ़ । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Congress MP Kumari Sailja) ने कहा कि भाजपा सरकार ने टोल दरों में वृद्धि कर (By increasing Toll Rates, BJP Government) जनता पर और आर्थिक बोझ लाद दिया (Has imposed further financial burden on Public) । कुमारी सैलजा ने कहा कि देश में पहले से ही महंगाई से जूझ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved