आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) की आगामी फिल्म ‘ऐन एक्शन हीरो’ का नया पोस्टर मेकर्स ने जारी कर दिया है। आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) पहली बार इस फिल्म के जरिये अभिनेता जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म में जयदीप राजनेता के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana)जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखेंगे। पोस्टर में दोनों किरदार एक्शन भूमिका में एक -दूसरे के सामने नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की जानकारी भी दी है। फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार 11 नवंबर को जारी किया जायेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved