अभिनेत्री काजोल (Kajol) की आगामी फिल्म ‘सलाम वेंकी’ (salam venky) अगले महीने रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में काजोल के साथ विशाल जेठवा, राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल,अहाना कुमरा, (Vishal Jethwa, Rahul Bose, Rajeev Khandelwal, Aahana Kumra) प्रकाश राज समेत फिल्म के सभी अहम भूमिका में नजर आएंगे। शुक्रवार को मेकर्स ने इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर को काजोल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है।
पोस्टर में सुजाता का किरदार निभा रही काजोल की गोद में उनके बीमार बेटे वेंकी (विशाल जेठवा) नजर आ रहे हैं।
फिल्म का निर्देशन दिग्गज अभिनेत्री -निर्देशक रेवती कर रही हैं। ब्लाइव प्रोडक्शंस और टेक 23 स्टूडियो प्रोडक्शन के बैनर तले सूरज सिंह और श्रद्धा अग्रवाल द्वारा निर्मित फिल्म की कहानी समीर अरोड़ा द्वारा लिखी गई है। फिल्म इस साल 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved