फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) निर्देशित आगामी फिल्म ‘सर्कस’ (Circus) इन दिनों चर्चा में है। शनिवार को मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। फिल्म के इस पोस्टर में फिल्म के सभी अहम किरदार नजर आ रहे हैं।
यह एक पारिवारिक -कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनका डबल रोल होगा। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा,जॉनी लीवर, मुरली शर्मा, सुलभा आर्या, संजय मिश्रा,सिद्धार्थ जादव भी अपनी परफेक्ट कॉमेडी टाइमिंग के साथ दर्शकों को हसाते नजर आएंगे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved