
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दो दिन पहले इन्दौर, भोपाल सहित 5 शहरों में नाइट कफ्र्यू लगाया गया था। अब दो और शहरों धार और शिवपुरी में भी नाइट कफ्र्यू लगा दिया गया है। इसे मिलाकर प्रदेश में 7 शहर इन्दौर, भोपाल, धार, शिवपुरी, रतलाम, विदिशा, उज्जैन में कफ्र्यू लागू कर दिया गया है। आश्चर्य की बात तो यह है कि इन्दौर, भोपाल के बाद ग्वालियर प्रदेश का ऐसा तीसरा बड़ा शहर है जहां पर लगातार चौथे दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 100 के पार हो रही है। इसके बावजूद नाइट कफ्र्यू नहीं लगना आश्चर्यचकित कर रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved