
इंदौर। शहर में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कल रात न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी शहर में जहां रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा, वहीं पूर्वी शहर में यह 14 डिग्री पर पहुंचा। हालांकि दिन में तेज धूप के कारण दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। शहर में रात से लेकर सुबह के बीच ठंड बढ़ती जा रही है। विमानतल स्थित मौसम केंद्र पर कल दिन का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा जो सामान्य था, लेकिन पसरो की अपेक्षा करीब 1 डिग्री कम था। वहीं पूर्व में कृषि महाविद्यालय स्थित मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इंदौर में हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बनी हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved