
रबात। मोरक्को (Morocco) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अल्जीरिया सीमा (Algerian Border) के पास रास असफूर इलाके (Ras Asfour Area) में बेहद ठंडे मौसम (Cold Weather) के कारण नौ अफ्रीकी प्रवासी की मौत हो गई है। यह क्षेत्र सर्दियों में बहुत ठंडा होता है। मरने वालों में सात पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। ऐसे में मोरक्को के मानवाधिकार संगठन ने चिंता जताते हुए कहा कि उनके थके हुए शरीर अत्यधिक ठंड सहन नहीं कर सके।
जानकारी के अनुसार, इनमें से एक प्रवासी गिनी का था, जबकि बाकी लोग सब-सहारन अफ्रीका के विभिन्न देशों से थे। उनकी पहचान के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिली है। मोरक्को की आंतरिक मंत्रालय ने इस मामले पर तुरंत कोई बयान नहीं दिया।
इन प्रवासियों की मौत पर मानवाधिकार समूह ने कहा कि मरने वाले छह शव पिछले हफ्ते दफन किए गए और दो शव संबंधियों की मांग पर रखे गए। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी निगरानी की जाएगी। मोरक्को के अन्य मानवाधिकार संगठन ने इस हफ्ते सीमाओं को मानवतावादी बनाने, अवैध प्रवास और निवास को अपराध नहीं मानने और गायब हुए प्रवासियों पर निगरानी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि रास असफूर जैसी त्रासदियों से बचा जा सके।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved