
नई दिल्ली। भाजपा (BJP) के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (National Executive Chairman) और बिहार के मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabin) दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां एयरपोर्ट पर सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े सहित अन्य नेताओं ने नितिन नबीन का स्वागत किया।
इसके बाद नितिन नबीन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे, यहां पर भी नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और धर्मेद्र प्रधान सहित भाजपा के कई बड़े नेता दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर नितिन नबीन का स्वागत किया। भाजपा मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की मौजूदगी में नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाला।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved