
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के बयान के बाद बीजेपी ने आज एक बार पिर कांग्रेस पर हमला बोला. बीजेपी के रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सुप्रीम कोर्ट की बनाई गई हाई-प्रोफाइल तकनीकी समिति, जिसमें प्रौद्योगिकी क्षेत्र के प्रख्यात लोग शामिल थे, ने जांच के लिए जमा किए गए 29 मोबाइलों में से किसी में भी पेगासस वायरस नहीं पाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसे लेकर कई आरोप लगाए थे. तो अब क्या राहुल गांधी इसके लिए देश से माफी मांगेंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved