img-fluid

नोबेल पुरस्कारों का ऐलान: इम्युनिटी सिस्टम पर काम वाले इन 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

October 07, 2025

स्टॉकहोम। मैरी ई. ब्रंको (Mary E. Brunko), फ्रेड राम्सडेल (Fred Ramsdell) और डॉ. शिमोन सकागुची (Dr. Shimon Sakaguchi) को पेरीफेरल इम्युनिटी से संबंधित अपनी खोजों के लिए 2025 के लिए मेडिसिन क्षेत्र (Medicine field.) के नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) से नवाजा गया है। सोमवार को इसकी घोषणा की गई है। तीनों को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी लगभग 1.2 मिलियन डॉलर की इनामी राशि दी जाएगी।

64 वर्षीय ब्रंको सिएटल में इंस्टीट्यूट फॉर सिस्टम्स बायोलॉजी में वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक हैं। वहीं 64 वर्षीय रामसडेल सैन फ्रांसिस्को में सोनोमा बायोथेरेप्यूटिक्स के लिए एक वैज्ञानिक सलाहकार हैं। इसके अलावा 74 वर्षीय सकागुची, जापान के ओसाका विश्वविद्यालय में इम्यूनोलॉजी फ्रंटियर रिसर्च सेंटर में एक प्रतिष्ठित प्रोफेसर हैं। इन नोबेल विजेताओं ने एक नए तरीके से पता लगाया है कि शरीर इम्युन सिस्टम को कैसे चेक में रखता है।


पुरस्कारों की घोषणा के बाद नोबेल कमेटी के अध्यक्ष ओले केमपे ने कहा, “उनकी खोजें मानव समझ के लिए निर्णायक रही हैं कि प्रतिरक्षा प्रणाली कैसे काम करती है और सभी मनुष्य गंभीर ऑटोइम्यून बीमारियों का विकास कैसे नहीं करते हैं, और कुछ लोगों को इन बीमारियों से क्यों लड़ना पड़ता है।” वहीं कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट रुमेटोलॉजी के प्रोफेसर मैरी वेरेन-हर्लेनियस ने कहा है कि इन वैज्ञानिकों ने इम्यूनोलॉजी का एक नया क्षेत्र खोला है। दुनिया भर के शोधकर्ता अब ऑटोइम्यून रोगों और कैंसर के लिए उपचार विकसित करने के लिए टी कोशिकाओं का उपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार 2025 के विजेताओं की पहली घोषणा है। नोबेल समिति मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य का नोबेल जारी करेगी। वहीं नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी। अर्थशास्त्र में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार का ऐलान 13 अक्टूबर को होगा।

पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जिस दिन अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु हुई थी। अल्फ्रेड नोबेल ने ही इन पुरस्कारों को देने की परिकल्पना की थी। नोबेल एक महान वैज्ञानिक थे जिन्होंने डायनामाइट का आविष्कारक किया था। 1896 में उनकी मृत्यु हो गई।

Share:

  • उत्तर कोरिया ने किया अपने घातक हथियारों का प्रदर्शन... जानें क्या बोले किम जोंग उन?

    Tue Oct 7 , 2025
    प्योंगयांग। उत्तर कोरिया (North Korea) ने प्योंगयांग (Pyongyang) में लगातार तीसरे साल अपने हथियारों की खेप का प्रदर्शन (Displayed Weapons stockpile) किया। दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप ने नॉर्थ कोरिया की सरकारी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी। शनिवार को डिफेंस डेवलपमेंट-2025 प्रदर्शनी शुरू हुई। इस दौरान किम जोंग उन ने अमेरिकी धमकियों का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved