
नोएडा। गणतंत्र दिवस के चंद दिनों पहले नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।बम और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर मौजूद हैं और बम की तलाशी में जुटे हुए हैं।बम की सूचना मिलते ही आनन-फानन में अस्पताल को खाली करा लिया गया है। अस्पताल का स्टाफ और सभी मरीज बिल्डिंग के बाहर खड़े हुए हैं और अंदर आने की इजाजत नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved