
नई दिल्ली । बॉलीवुड (Bollywood) की ग्लैमरस डांसर(Glamorous Dancer) और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi)ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो अब तक किसी अन्य बॉलीवुड कलाकार(Bollywood actors) के हिस्से नहीं आया। नोरा अब ऐसी पहली बॉलीवुड आर्टिस्ट(Bollywood Artist) बन गई हैं, जिन्होंने फुटबॉल के FIFA World Cup 2022 और क्रिकेट के ICC Men’s T20 World Cup 2026 दोनों के भव्य समारोहों में परफॉर्म कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके करियर के लिए, बल्कि भारतीय मनोरंजन जगत के लिए भी गर्व का क्षण मानी जा रही है।
FIFA वर्ल्ड कप 2022 में नोरा सिर्फ मंच पर मौजूद नहीं थीं, बल्कि उन्होंने क्लोजिंग सेरेमनी में दमदार डांस परफॉर्मेंस के साथ अपनी गायिकी का भी जलवा दिखाया। ऑफिशियल एंथम Light The Sky का हिस्सा बनकर उन्होंने दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेल आयोजनों में से एक में अपनी खास पहचान दर्ज कराई। खास बात यह रही कि उन्होंने हिंदी में गाकर भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिससे ग्लोबल मंच पर भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। लाखों-करोड़ों दर्शकों के बीच लाइव परफॉर्म करते हुए नोरा ने अपनी सिग्नेचर स्टेज प्रेजेंस से साबित किया कि वह सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं, बल्कि एक ग्लोबल परफॉर्मर हैं।
उनका यह ग्लोबल मोमेंट भारत में भी उतना ही खास रहा। मुंबई में आयोजित ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में नोरा ने खचाखच भरे स्टेडियम में जबरदस्त प्रस्तुति दी। टूर्नामेंट से पहले माहौल को जोशीला बनाते हुए उन्होंने अपने डांस मूव्स से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लाइव ऑडियंस को अपनी ओर खींचने की उनकी काबिलियत एक बार फिर साफ दिखाई दी। यह प्रदर्शन उनके करियर का एक और मील का पत्थर साबित हुआ।
इस खास मौके की खुशी नोरा ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी साझा की। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर परफॉर्मेंस के कई वीडियो पोस्ट किए और लिखा, T20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी और मेरा बर्थडे सेलिब्रेशन… मैं खुद को लकी महसूस कर रही हूं! जय हिंद! फैंस ने उनके पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया और उन्हें बधाइयां दीं।
इस भव्य समारोह में नोरा के अलावा मशहूर रैपर बादशाह ने भी अपनी रैप परफॉर्मेंस से समा बांधा। वहीं सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा ने अपने सुरों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया, लेकिन नोरा का डांस और उनकी ग्लोबल उपलब्धि सबसे ज्यादा चर्चा में रही।
नोरा फतेही का यह सफर इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर कोई भी कलाकार अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बना सकता है। FIFA और क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे दो बड़े खेल आयोजनों में परफॉर्म करना उनकी बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता और प्रभाव का स्पष्ट संकेत है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved