
नई दिल्ली । तमिलनाडु सरकार(Tamil Nadu government) में मंत्री टीआरबी राजा(Minister T.R.B. Raja) के महिलाओं को लेकर दिए गए बयान (statement)पर विवाद खड़ा (create a dispute)हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने DMK यानी द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम पर बिहार और उत्तर भारत के अपमान के आरोप लगाए हैं। एक दिन पहले ही राजा ने कहा था कि अन्य राज्यों और तमिलनाडु की महिलाओं में फर्क है। उन्होंने कहा था कि उत्तर भारत में 100 साल बाद भी हालात नहीं बदले हैं।
भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘एक बार फिर डीएमके ने सीमा लांघी है। यूपी बिहार और उत्तर भारत का अपमान किया है।’ उन्होंने राजा के बयान का जिक्र किया। पूनावाला ने कहा, ‘कांग्रेस ने कहा कि बिहार बीड़ी है। रेवंत रेड्डी ने बिहार के डीएनए को गाली दी। इसके बाद डीएमके ने कहा कि बिहार के लोग शौचालय साफ करते हैं और अब बिहारी और यूपी की महिलाओं का ऐसा अपमान। तेजस्वी यादव चुप क्यों हैं।’
राजा ने कहा था, ‘तमिलनाडु और भारत के अन्य राज्य में महिला होने में फर्क है। 100 साल पहले, भारतीय महिलाओं को इंसान ही नहीं समझा जाता था। उत्तर भारत में यही हाल अब भी हैं। उत्तर भारत में जब आप महिला से मिलते हैं तो पहला सवाल होता है कि आपके पति कहां काम करते हैं। तमिलनाडु में महिला से पूछा जाता है कि आप कहां काम करती हैं। ये बदलाव रातों रात नहीं आया है। इसमें 100 साल लग गए। कम से कम तमिलनाडु में तो ऐसा है।’
पहले भी उत्तर भारत की महिलाओं पर उठा चुके हैं सवाल
मार्च में तमिलनाडु सरकार के वरिष्ठ मंत्री दुरई मुरुगन ने कहा था कि उत्तर भारत में कई साथियों का कल्चर है। उन्होंने कहा था, ‘हमारी संस्कृति में एक पुरुष एक महिला से शादी करता है, लेकिन उत्तर भारत में एक महिला पांच और दस पुरुषों से शादी कर सकती है। साथ ही 5 पुरुष एक महिला से शादी कर सकते हैं। ये उनकी संस्कृति है। अगर एक जाता है, तो दूसरा आ जाता है।’
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved