img-fluid

उत्तर कोरिया बढ़ा रहा परमाणु ताकत, किम जोंग ने किया उत्पादन बेस का दौरा

January 29, 2025

सियोल. उत्तर कोरिया (North Korea) अपनी परमाणु ताकत (nuclear power) बढ़ा रहा है। उत्तर कोरिया के तानशाह किम जोंग (Kim Jong) ने उत्पादन बेस (production base) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने देश की परमाणु क्षमता को मजबूत करने का आह्वान किया। किम के दौरे से साफ है कि अमेरिका से तनाव के बीच उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों का विस्तार कर रहा है।

कोरियन न्यूज एजेंसी के मुताबिक किम ने परमाणु सामग्री उत्पादन बेस और परमाणु हथियार संस्थान का दौरा किया। हालांकि इसमें यह नहीं बताया गया कि ये संस्थान कहां है? मगर तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि वे यूरेनियम-संवर्धन केंद्र गए थे। अपने दौरे पर किम ने परमाणु हथियार उत्पादन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिकों और अन्य कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। साथ ही हथियार-ग्रेड परमाणु सामग्री के उत्पादन की योजना को पूरा करने और देश के परमाणु कवच को मजबूत करने में युगांतकारी सफलताएं प्राप्त करने की आवश्यकता बताई।


क्रूज मिसाइल का किया गया परीक्षण
इससे पहले रविवार को उत्तर कोरिया ने एक क्रूज मिसाइल प्रणाली का परीक्षण किया। इस साल में यह उनका तीसरा हथियार प्रदर्शन है। उत्तर कोरिया के इस कदम से यह पता चलता है कि वह अपने हथियार परीक्षणों और अमेरिका के खिलाफ अपने टकराव के रुख को फिलहाल बरकरार रखने वाला है।

ट्रंप ने किम जोंग को बताया चालाक व्यक्ति
उत्तर कोरिया अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास को एक आक्रमक रिहर्सल के तौर पर देखता है। बता दें कि हाल के वर्षों में उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु कार्यक्रम के जवाब में अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपने सैन्य अभ्यास का विस्तार किया है। अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन को चालाक व्यक्ति कहा था। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे किम जोंग से मिलेंगे तो उन्होंने इसका जवाब हां में दिया था। सोमवार को ट्रंप ने उत्तर कोरिया एक परमाणु शक्ति बताया।

Share:

  • UP : लखनऊ में तेज रफ्तार कंटेनर दुकानों में घुसकर पलटा, 3 लोगों की मौत. कई घायल

    Wed Jan 29 , 2025
    लखनऊ। इटौंजा से कुर्सी रोड की ओर जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर (High speed Container) मंगलवार रात अनियंत्रित (out of control and overturned) होकर सड़क किनारे मौजूद दुकानों पर पलट गया। कंटेनर के नीचे दुकानदार और ग्राहक दब गए। हादसे में महोना नगर पंचायत (Mahona Nagar Panchayat) के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved