
मुजफ्फरपुर: अभिनेता शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बिहार के मुजफ्फरपुर जिला उपभोक्ता आयोग ने अभिनेता शाहरुख खान को नोटिस जारी किया है. मामले में अगली सुनवाई 12 अप्रैल को होगी. फुटबॉलर लियोनेल मेसी को भी नोटिस जारी किया गया है. शैक्षणिक संस्थान के भ्रामक एड को लेकर नोटिस जारी हुआ है.
भ्रामक एड मामले में मुजफ्फरपुर जिला उपभोक्ता फोरम में अभिनेता शाहरुख खान की प्रतिनिधि अधिवक्ता के माध्यम से पेशी हुई. शैक्षणिक संस्थान के भ्रामक एड को लेकर शाहरुख खान और फुटबालर मेसी सहित 7 के खिलाफ जिला उपभोक्ता फोरम में परिवाद दायर हुआ था. मामले में अगली सुनवाई 12 अप्रैल को होगी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved