img-fluid

इंदौर में तलघर का व्यावसायिक उपयोग करने पर 35 भवनों को नोटिस

March 24, 2026

  • 10 दिन में निर्माण तोडक़र पार्किंग बनाने का निर्देश

इंदौर। इंदौर नगर निगम द्वारा तलघर में व्यावसायिक गतिविधि का संचालन करने पर शहर में 35 भवनों को नोटिस दिए गए हैं। इन बिल्डिंग के संचालकों से 10 दिन के अंदर व्यावसायिक निर्माण को तोडक़र तलघर में पार्किंग बनाने के लिए कहा गया है।
अब एक बार फिर नगर निगम द्वारा तलघर में भवन अनुज्ञा में पार्किंग मंजूर होने के बावजूद विभिन्न इमारतों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को रोकने की दिशा में काम शुरू किया गया है। इस तरह की गतिविधि पर निगम द्वारा हर साल-2 साल में अभियान चलाया जाता है। हर बार बिल्डिंग की जांच होती है, नोटिस जारी होता है, लेकिन बाद में नतीजा कुछ नहीं निकलता।


  • नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा द्वारा जारी किए गए निर्देश के आधार पर सभी झोनल कार्यालय में तैनात भवन अधिकारी और भवन निरीक्षक द्वारा अपने-अपने झोनल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली प्रमुख इमारतों की जांच का कार्य शुरू किया गया है। निगम द्वारा सबसे पहले 35 इमारतों में जाकर जांच की गई। इन सभी इमारतों के संचालकों के नाम पर निगम की ओर से नोटिस भी जारी कर दिया गया है। नोटिस में इन लोगों से कहा गया है कि इमारत के तलघर में संचालित की जा रही व्यावसायिक गतिविधि को तत्काल समाप्त करें।

    इस गतिविधि के स्थान पर तलघर में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था को आकार दें। इस कार्य के लिए इन भवनों को 10 दिन का समय दिया गया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस अवधि में भी यदि इन बिल्डिंगों द्वारा बिल्डिंग में संचालित की जा रही गतिविधियों और वहां आने वाले लोगों के वाहन की पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जाती है तो उन पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • इंदौर: हंगामे की संभावना, रावजी बाजार के रहवासी जमा करेंगे दस्तावेज

    Tue Mar 24 , 2026
    कई रहवासियों ने पहले ही तोड़ लिए थे मकान-दुकान इंदौर। नगर निगम द्वारा अधूरी पड़ी सरवटे टू गंगवाल सडक़ को पूरा करने के लिए मशक्कत की जा रही है। इसके लिए रावजी बाजार, शनि मंदिर, रावला, चंद्रभागा क्षेत्र के कई रहवासियों से विभिन्न दस्तावेज जोन पर जमा करने को कहा गया है। आज इसका अंतिम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved