img-fluid

अब धरती पर रहेगी चीन की नजर, नए उपग्रह का सफल प्रक्षेपण

April 07, 2022

Shivraj Singh Chouhan. (File Photo: IANS)

बीजिंग। चीन ने धरती पर नजर रखने के लिए एक नए उपग्रह का सफल प्रक्षेपण (new satellite launch) किया है। चीनी मीडिया के मुताबिक सफल प्रक्षेपण के बाद उपग्रह (satellite ) सुचारु ढंग से कक्षा में प्रविष्ट हो चुका है।

चीन (China) ने गुरुवार सुबह सात बजकर 47 मिनट पर उच्च विभेदन क्षमता वाले उपग्रह संख्या 3-03 को प्रक्षेपित किया। प्रक्षेपण सफल होने की घोषणा होने पर इस प्रक्रिया में जुटे वैज्ञानिकों के चेहरे खिल उठे। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह महत्वाकांक्षी उपग्रह सुचारु ढंग से कक्षा में प्रविष्ट होने में सफल हो गया है। यह उपग्रह चीन के समुद्री विकास, स्थलीय पर्यावरण संसाधन निगरानी और आपातकालीन आपदा रोकथाम में सहयोगी साबित होगा। यह समयबद्ध ढंग से धरती पर नजर रखते हुए इन क्षेत्रों के लिए आंकड़े उपलब्ध कराएगा। इन आंकड़ों का प्रयोग चीन आपदा नियंत्रण में भी कर सकेगा। इस उपग्रह को प्रक्षेपित करने वाले रॉकेट छांग चेंग की यह 414वीं उड़ान है।



उल्लेखनीय है कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में चीन ने पिछले कुछ समय से कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। मंगल पर उसका पहला रोवर काम कर रहा है और चंद्रमा से वह मिट्टी के नमूने ला चुका है। चीन का अपना अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र स्थापित हो चुका है। पहले वर्ष चीन ने अपने पहले सौर अवलोकन उपग्रह का प्रक्षेपण भी किया था। इस उपग्रह में चीन का पहला सौर टेलीस्कोप लगा हुआ है जिससे वैज्ञानिक सौर ज्वालाओं का अध्ययन कर सकेंगे। एजेंसी/हिस

Share:

  • नगरीय निकाय चुनाव, परिसीमन हुआ पूरा

    Thu Apr 7 , 2022
    2 हजार से ज्यादा नए वार्ड… 2 लाख 29 हजार से ज्यादा ग्रामीण पंचायतें भोपाल। नगरीय निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। परिसीमन का कार्य पूरा कर राज्य सरकार ने इसकी रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को सौंप दी है। 25 अप्रैल को वोटर लिस्ट जारी होगी। नए परिसीमन में 2 हजार से ज्यादा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved