img-fluid

अब डिजिटली जुड़ेंगे पशुपालक किसान,  सेवाओं को पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्था…

February 09, 2026

15 फरवरी तक टीकाकरण अभियान… डेढ़ लाख पशुओं तक पहुंचेंगे

इंदौर। पशुओं के टीकाकरण (Animal vaccination) और कृत्रिम गर्भाधान (AI) सेवाओं का प्रयोग करके अधिक पारदर्शी बनाने के लिए अब सरकार ने नई डिजिटल (New digital) व्यवस्था की है। इस नई व्यवस्था के तहत पशुपालकों (Livestock farmers) को ओटीपी (OTP) बताना होगा, ताकि ये पता चल सके कि टीकाकरण सही पशुपालक के पशु को ही लगा है। प्रदेशभर में चल रहे एफएमडी के लिए टीकाकरण अभियान में भी डिजिटल व्यवस्था के साथ काम हो रहा है।



  • देशभर में फिलहाल पशुपालन एवं डेरी विभाग का पशुओं में होने वाली संक्रामक वायरल बीमारी खुरपका-मुंहपका रोग (फुट एंड माउथ डिसीज) के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। इंदौर जिले में विभाग इस टीकाकरण को 1 जनवरी से कर रहा है, जो 15 फरवरी तक चलेगा। जिले में डेढ़ लाख पशुओं को एफएमडी के टीके लगाए जाने हैं, ताकि इस बीमारी से पशुओं को बचाया जा सके। इसी अभियान को अब डिजिटल करते हुए विभाग हर पशुपालक से उसके आधार लेकर रजिस्ट्रेशन भी कर रहा है। 15 फरवरी से पशुओं में टीकाकरण के बाद वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) बताना होगा। ओटीपी के जरिए ये सुनिश्चित होगा कि सही पशुपालक के सही पशु को टीका लग चुका है। इस डिजिटल व्यवस्था के तहत ये डाटा भी भारत पशुधन ऐप पर रजिस्टर्ड होकर सुरक्षित हो रहा है। अभियान के तहत इंदौर जिले में करीब डेढ़ लाख पशुओं (गाय, भैंस, भेड़, बकरियां आदि) को ये टीके लगने हैं। अब तक जिले में इनमें से 30 फीसदी का टीकाकरण कर दिया गया है।

    जिले में लगे 84 वीएफओ काम पर
    डॉ. दिनकरराव पाटिल, उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं इंदौर ने बताया कि इसके लिए 84 एवीएफओ की ड्यूटी लगाई गई है, जिनके साथ क्षेत्र के मैत्री और गोसेवक कार्यकर्ता लगे हैं। टीकाकरण वाले पशुओं के कान में टैग लगाना भी जरूरी है। जिन्हें टैग नहीं लगा है, उन्हें लगाकर रजिस्टर्ड भी कर रहे हैं और डाटा डिजिटली अपलोड किया जा रहा है। प्रयास है कि सभी पशुओं का रिकॉर्ड सही रहे और पशुपालकों को समय से बेहतर सेवाएं मिल सकें। एक आधार नंबर केवल एक ही पशुपालक से जुड़ सकता है, ताकि रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी न हो।

    बीमारी से होता है आर्थिक नुकसान
    खुरपका-मुंहपका रोग (फुट एंड माउथ डिसीज) से इंसानों को कोई खतरा नहीं है, लेकिन पशुधन के लिए ये आर्थिक रूप से विनाशकारी होता है। भारतभर में इस बीमारी के कई मामले सामने आए हैं, जिसके चलते हर साल बड़े स्तर पर ये अभियान विभाग द्वारा चलाया जाता है।

    Share:

  • इंदौर में दुकान पर बैठे 22 साल के युवक को आया हार्ट अटैक, मौत

    Mon Feb 9 , 2026
    ग्राहक ने फिंगरप्रिंट से मोबाइल अनलॉक कर परिजन को दी सूचना इंदौर। दुकान पर काम करने वाले एक 22 साल के युवक को एकाएक हार्ट अटैक आ गया। उस दौरान दुकान पर मौजूद एक ग्राहक ने स्थिति को संभालते हुए उसके मोबाइल को उसी के फिंगरप्रिंट से खोलते हुए उसके परिजनों को सूचना दी। युवक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved