img-fluid

अब एक साथ काम करेंगे मनोज बाजपेयी और अनुभव सिन्हा

August 29, 2020

अभिनेता मनोज बाजपेयी और निर्देशक अनुभव सिन्हा के बीच पुरानी और गहरी दोस्ती है। दोनों एक दूसरे को दिल्ली से जानते हैं और अनुभव के कहने पर ही मनोज बाजपेयी मुंबई आए थे। फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा और अभिनेता मनोज बाजपेयी 25 साल के लंबे अंतराल के बाद काम करने के लिए तैयार हैं। मनोज बाजपेयी और अनुभव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
मनोज बाजपेयी ने एक तस्वीर शेयर कर लिखा-‘और एक बहुत ही रोमांचक सहयोग 25 साल बाद एक दोस्त के साथ, अनुभव सिन्हा जिन्हें मैं अपने थिएटर के दिनों से जानता हूं। बस थोड़ा इंतजार।’

फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने मनोज बाजपेयी के पोस्ट पर लिखा-‘बम बम भोले। बम बम भोले।’ अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया-‘छब्बीस बरस हो गईल एकरा के संगे काम कइले। बम बम भोले।’

अनुभव सिन्हा के ट्वीट पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है। वहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू ने लिखा-‘क्या इंतजार को जल्दी-जल्दी आगे नहीं बढ़ा सकते। इस पर अनुभव ने लिखा है-‘सबर नहीं होता ना तुमसे????’ तस्वीर में मनोज बाजपेयी और अनुभव सिन्हा के पीछे ट्रेन दिख रही है और दोनों कुछ पढ़ते नजर आ रहे हैं। तस्वीर देख कर लगता है कि दोनों अपने प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। हालांकि दोनों के काम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
मनोज बाजपेयी की अनुभव सिन्हा से बॉलीवुड में आने से पहले की दोस्ती हैं और दोनों थिएटर के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे की खिंचाई भी खूब करते हैं। अभिनेता मनोज बाजपेयी को फिल्म इंडस्ट्री में आए 26 साल हो चुके हैं। 51 वर्षीय अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने शानदार अभिनय से फिल्म जगत में अपनी खास पहचान बनाई है। उनकी प्रमुख फिल्मों में सत्या, शूल, तमन्ना, फिजा, जुबैदा, एलओसी कारगिल, जागो, फरेब, राजनीति, आरक्षण, सरकार 3, बागी 2, सोनचिरैया आदि शामिल हैं।
मनोज बाजपेयी को फिल्म ‘सत्या’ और ‘पिंजर’ में उनके दमदार अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा मनोज बाजपेयी को पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। मनोज वेब सीरीज फैमिली मैन में भी नजर आए हैं। हाल में मनोज बाजपेयी की फिल्म भोंसले डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज हुई है।

Share:

  • बर्थडे स्पेशल: फिल्म 'ताल' के गाने से मशहूर हुई सिंगर ऋचा शर्मा आज मना रही अपना जन्मदिन

    Sat Aug 29 , 2020
    बॉलीवुड की मशहूर गायिका ऋचा शर्मा आज शनिवार को अपना 46वां जन्मदिन मना रही है। ऋचा का जन्म 29 अगस्त, 1974 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। उनके पिता पंडित दयाशंकर उपाध्याय कथा वाचक थे। अपनी बेटी ऋचा को देखकर उन्होंने अनुमान लगा लिया था कि ऋचा आगे चलकर गायक बनेंगी। इसके बाद वह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved