
इंदौर। एमपीसीए (mpca) पर लगातार आरोप लगते रहे हैं। पिछले दिनों हुए मैच में टिकटों की कालाबाजारी से लेकर अन्य अनियमितताएं अग्निबाण ने भी उजागर की। वहीं अब पिछले दिनों ही बनाए गए नए सदस्य पर 1 करोड़ से अधिक के धोखाधड़ी के आरोपी होने का मामला सामने आया है। चार साल पहले एक महिला ने लिखित शिकायत की थी, जिसमें सीए संजय सोडानी (CA Sanjay Sodani) पर गंभीर आरोप लगाए गए और उन्हें ही एमपीसीए का नया सदस्य (new member of mpca) बना डाला।
पिछले दिनों हुए ट्वेंटी-20 मैच के दौरान भी एमपीसीए आरोपों के कठघरे में खड़ा हुआ। नगर निगम से पंगा होने के बाद टिकटों की कालाबाजारी के एक बार फिर आरोप लगे। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव और एमपी अगेस्ट और एमपीसीए करप्शन के प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने एक बार फिर अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर सहित सिंधिया जी पर आरोप लगाए हैं, जिसमें पिछले दिनों ही एमपीसीए का जो गठन किया गया उसमें सदस्य के रूप में सीए संजय सोडानी को भी शामिल किया गया है।
श्री यादव का कहना है कि धोखाधड़ी के आरोप में फंसे सोडानी को सदस्य बनाकर एमपीसीए ने यह साबित कर दिया कि वह भ्रष्टाचार और टिकटों की कालाबाजारी में लिप्त रहा है। उल्लेखनीय है कि सीए संजय सोडानी के खिलाफ उल्लेखनीय है कि सीए संजय सोडानी के खिलाफ एक महिला कारोबारी मीनाक्षी शर्मा ने एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप अप्रेल 2018 में लगाया था। मीनाक्षी शर्मा ने लिखित शिकायत में कहा था कि सीए ने फैक्टरी के नाम पर लोन स्वीकृत करवाया और खुद के खाते में रुपए जमा करवा लिए। सन 2018 अप्रेल में तात्कालिक एसपी ने एएसपी स्तर के अफसर को जांच सौंपी थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved