
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है। अब सभी फाइलें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास जाने से पहले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास जाएंगी। पहले फाइलें उपमुख्यमंत्री अजित पवार, जो वित्त मंत्री भी हैं, के पास जाती थीं। उसके बाद मुख्यमंत्री के पास जाती थीं। नए आदेश के अनुसार, सभी फाइलें सबसे पहले अजित पवार के पास जाएंगी। फिर एकनाथ शिंदे के पास और अंत में मुख्यमंत्री के पास जाएंगी। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह कदम एकनाथ शिदें की बड़ी उपलब्धि है। इससे वे राज्य प्रशासन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह शिंदे और अजित पवार के बीच समानता लाने का प्रयास है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved