
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब-हरियाणा के किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि किसानों की हुंकार पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज, भारत का वास्तविक बहुमत अपनी मांसपेशियों को बढ़ा रहा है। किसान आंदोलन विविधता में एकता का निर्माण कर रहा है, यह असंतोष की चिंगारी है जो पूरे देश को जाति, रंग और पंथ से ऊपर एकल जन आंदोलन में प्रज्वलित और एकजुट करती है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो संदेश भी जारी किया। इसमें उन्होंने अपने शायराना अंदाज में कहा, “भट्ठी को दूध पर रखो तो उसका उबलना निश्चित है… और किसानो में रोष और आक्रोश जगा दो तो सरकारों का तख्त ओ ताज उलटना निश्चित है। दरबार ए वतन में जब एक सब जाने वाले जाएंगे… कुछ अपनी मौत को पहुंचेंगे कुछ अपनी सजा को पाएंगे।”
सिद्धू ने कहा कि ए खाक नशीनों उठ बैठो, अब तख्त गिराए जाएंगे और ताज उछाले जाएंगे। किसानों से दिल्ली चलने का आह्वान करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘चलते ही चलो, चलते ही चलो कि अब डेरे दिल्ली में ही डाले जाएंगे, अब तख्त गिराए जाएंगे और ताज उछाले जाएंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved