नई दिल्ली। देश में लड़कियों की शादी करने की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने के प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट (central cabinet) ने मंजूरी दे दी है। सूत्रों ने बताया है कि बुधवार को कैबिनेट (central cabinet) की बैठक में इस पर फैसला हुआ है। इसके लिए सरकार मौजूदा क़ानूनों में संशोधन लाएगी।
बता दें कि शादी की उम्र में बड़ा परिवर्तन होने वाला है। लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने की तैयारी है। प्रस्ताव को केन्द्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। वर्तमान में लड़कियों के शादी की उम्र 18 वर्ष है। इसे 21 वर्ष करने के लिए सरकार वर्तमान कानूनों में संशोधन करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2020 को लाल किले से संबोधन में लड़कियों के शादी की उम्र का जिक्र किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि बेटियों को कुपोषण से बचाने के लिए जरूरी है कि उनकी शादी उचित समय पर हो।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved