
उज्जैन। कानीपुरा रोड स्थित नर्स के सूने मकान में चोरों ने वारदात की है तथा सामान ले गए। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि कानीपुरा रोड स्थित गिरिराज रतन कॉलोनी में रहने वाली प्रियंका पिता ओमप्रकाश मंडला की रहने वाली है और वह चरक अस्पताल में नर्स है। कल रात 8 बजे वह अस्पताल में ड्यूटी पर आई थी। इस दौरान उसका घर सूना पड़ा हुआ था। इस बात का फायदा उठाकर रात में बदमाश घर के मुख्य गेट का ताला काटकर अंदर घुसे और पूरे घर को उथल-पुथल कर दिया और वहाँ रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवर सहित नगदी और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।
सुबह 8 बजे ड्यूटी पूरी होने के बाद प्रियंका जब अपने घर पर पहुँची तो गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था और दरवाजे खुले पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो पूरा घर अस्त-व्यस्त था और अलमारी में रखे जेवर और 10 हजार रुपए नगदी सहित अन्य कीमती सामान गायब था। प्रियंका ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मौके पर भीड़ लग गई तथा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद चिमनगंज मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच शुरू कर दी। पुलिस को प्रियंका ने बताया कि दिसंबर में उसकी शादी होने वाली है और विवाह के लिए उसने सोने का हार, अंगूठी, चेन सहित अन्य सामान खरीद कर रखा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved