
उज्जैन। नगर निगम ने लंबे समय बाद फिर से श्वानों की नसबंदी शुरु कर दी है। पिछले साल कोरोना के कारण यह अभियान रूक सा गया था। इसके पूर्व निगम ने 7 हजार श्वानों की नसबंदी कराई थी। इसके बावजूद शहर में आवारा श्वानों की तादाद कम नहीं हुई है। नगर निगम ने एक बार फिर शहर से आवारा श्वानों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराने का अभियान शुरु कर दिया है। उमरिया की संस्था द केयर ऑफ एनिमल द्वारा 2017 से यह नसबंदी की जा रही है। दावा किया जाता है कि तब से प्रतिवर्ष यह संस्था 5 से 7 हजार श्वानों की नसबंदी कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved