
कटक। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ओडिशा के कटक में चुनाव प्रचार किया। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को एक जैसा बताया है। उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा और बीजू जनता दल (बीजद) एक दूसरे के खिलाफ चुनावी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन वास्तव में दोनों एक साथ काम कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के अरबपतियों के लिए सरकार चलाते हैं तो दूसरी ओर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक ऐसी सरकार का नेतृत्व करते हैं जो केवल राज्य के चुनिंदा लोगों के लिए काम करती है।”
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “इसे साझेदारी कहें या विवाह, बीजद और भाजपा दोनों एक साथ हैं।” नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भले ही नवीन पटनायक ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन राज्य में बीजद सरकार को उनके सहयोगी वीके पांडियन चला रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved