img-fluid

ओडिशा में प्रेमी जोड़े को दी खौफनाक सजा, एक ही गोत्र में प्यार करने के कारण दोनों को बैल बनाकर जुतवाया खेत

July 12, 2025

भुवनेश्वर । रायगड़ा जिले (Rayagada district) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के कांजामजोड़ी गांव (Kanjamjodi Village) में एक ‘कंगारू कोर्ट’ (Kangaroo Court) ने एक युवा जोड़े को बेरहमी से सजा दी। यह गांव आदिवासी इलाका है। सजा का कारण यह था कि लड़का और लड़की एक ही गोत्र के थे और उनके बीच प्रेम संबंध था। यह घटना कुछ दिन पहले हुई थी, लेकिन शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद यह सबके सामने आई। वीडियो में दिख रहा है कि जोड़े को जानवरों की तरह एक जुए में बांध दिया गया है। उनसे सबके सामने खेत में हल चलवाया जा रहा है।

वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि गांव के बुजुर्गों और देखने वालों के सामने लड़के और लड़की को अपमानित किया गया। यह सजा उन्हें कथित तौर पर आदिवासी नियमों का उल्लंघन करने के लिए दी गई।


बुजुर्गों ने बुलाई बैठक
खबरों के अनुसार, लाका सारका (28) कुछ दिन पहले कोदिया सारका (31) के साथ भाग गया था। बताया जा रहा है कि कोदिया, लाका के पिता की बहन है। जब वे गांव लौटे, तो उनके रिश्ते के बारे में पता चला। इसके बाद गांव के बुजुर्गों ने एक बैठक बुलाई। उन्होंने स्थानीय परंपराओं का हवाला दिया, जिसके अनुसार एक ही गोत्र में शादी या प्रेम संबंध नहीं हो सकते। इसलिए बुजुर्गों ने दोनों को सजा देने का फैसला किया।

गांव से निकाला गया
गांव के देवता के सामने कुछ रस्में की गईं। इसके बाद, आरोप है कि जोड़े को पीटा गया। बैलों की तरह हल से बांधा गया और उनसे खेत में हल चलवाया गया। फिर उन्हें गांव से निकाल दिया गया। फिलहाल, यह नहीं पता कि वे कहां हैं।

गांव वाले ने बताई परंपरा
गांव के एक व्यक्ति, श्यामाधर मिनियाका ने बताया कि हमारी आदिवासी परंपरा के अनुसार, एक ही गोत्र के लोग शादी नहीं कर सकते। इसे एक गंभीर उल्लंघन माना जाता है। हालांकि जोड़े ने शादी नहीं की थी, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार किया और इसलिए उन्हें दंडित किया गया।

कल्यानसिंहपुर पुलिस ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन रायगड़ा के SP स्वाति एस कुमार ने वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि एक टीम को मामले की जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस अब इस मामले की छानबीन कर रही है। यह देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है।

Share:

  • PM मोदी पांच देशों की यात्रा से स्वदेश लौटे, 9 दिनों में तय किया 41,000 किमी का सफर..

    Sat Jul 12 , 2025
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पांच देशों – घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा के बाद गुरुवार को भारत लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी की यह यात्रा सफल रही है। उनका दौरा दो जुलाई को घाना के साथ शुरू हुआ था. वह घाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved