
- सेकंड डोज से छूटे सभी लोगों को लगवाने पर कर रहे फोकस
पानबिहार। वैक्सीनेशन महाअभियान में अधिकारी कर्मचारी भी उतर गए हैं। सुबह से ही घटिया अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र सिंह दांगी, नायब तहसीलदार लोकेश चौहान ने क्षेत्र के वैक्सीनेशन पॉइंट का निरीक्षण किया। वर्तमान में क्षेत्र में फस्र्ट डोज लगभग पूर्ण लग चुके हैं लेकिन अभी भी कई ऐसे लोग बचे हैं जिन्होंने सेकंड डोज नहीं लगवाया।
प्रशासन का फोकस है ऐसे लोगों पर, उनका सेकंड डोज पूरा कराने के लिए पान बिहार वैक्सीनेशन पॉइंट पर सुबह से ही प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, ग्राम पंचायत सरपंच-सचिव सहित सभी ड्यूटीरत कर्मचारियों ने घर-घर जाकर ऐसे लोगों को प्रेरित करके टीके लगवाए। इधर व्यवस्थाओं को देखने नायब तहसीलदार लोकेश चौहान भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे यहां उन्होंने टीकाकरण में शेष रहे लोगों की जानकारी ली व टीकाकरण में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।