img-fluid

ओम बिरला का AI वीडिया बनाना भारी पड़ा! लोकसभा कमेटी ने 8 कांग्रेस नेताओं को जारी किया नोटिस

February 19, 2026

नई दिल्ली: लोकसभा की प्रिविलेज कमेटी ने कांग्रेस के मीडिया सेल से जुड़े 8 नेताओं को नोटिस भेजा है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. नोटिस में इन नेताओं से 7 दिनों के अंदर लिखित जवाब मांगा गया है कि उन्होंने स्पीकर और सदन की गरिमा के खिलाफ क्या-क्या बयान दिए और सोशल मीडिया पर क्यों पोस्ट किए.


  • नोटिस पाने वालों में कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता और मीडिया सेल के सदस्य शामिल हैं, जिनमें पवन खेड़ा, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, अभिषेक मनु सिंघवी, रजनी पाटिल, रंजीत रंजन, मनीष तिवारी और गौरव गोगोई के नाम प्रमुख हैं. कमेटी का आरोप है कि इन नेताओं ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लगातार ‘अपमानजनक’ और ‘झूठे’ बयान दिए, जो सदन की प्रिविलेज का उल्लंघन है.

    शिकायतकर्ता विष्णु दत्त शर्मा का आरोप है कि कांग्रेस के मीडिया विभाग ने जानबूझकर भ्रामक AI वीडियो और अपमानजनक तस्वीरों का सहारा लिया. इस मामले को सदन की अवमानना की श्रेणी में रखा गया है, क्योंकि ये सीधे तौर पर संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के सम्मान से जुड़ा है. कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक बदले की कार्रवाई’ बताया है. पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि सत्ताधारी दल विपक्ष की आवाज दबाना चाहता है. पवन खेड़ा ने X पर लिखा, ‘प्रिविलेज का इस्तेमाल अब सत्ता के खिलाफ बोलने वालों को दबाने के लिए हो रहा है. हम जवाब देंगे.’

    Share:

  • महुआ मोइत्रा की Dog Fight पहुंची दिल्ली! अंतरिम कस्टडी की मांग को लेकर इस महीने होगी सुनवाई

    Thu Feb 19 , 2026
    नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने वकील जय अनंत देहाद्राई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. यह मामला ‘हेनरी’ नाम के पालतू कुत्ते की अंतरिम कस्टडी से जुड़ा हुआ है. महुआ मोइत्रा ने अदालत से मांग की है कि उन्हें हर महीने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved